News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

NP

News Potli

heatwave, heatwave warning, imd

heatwave, heatwave warning, imd

लखनऊ। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि 27 मई तक उत्‍तर भारत के दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान और मध्य भारत में हीटवेव जारी रहेगी। पूर्वी यूपी में बेहद खतरनाक लू चल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक देश का सबसे ज्यादा तापमान 48.2°C बांदा (उत्तर प्रदेश) में रिकॉर्ड हुआ।

खाली खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही है, जिससे सब्जियों, दलहन और बागवानी फसलों पर दबाव बढ़ेगा। बिजली और पानी की मांग बढ़ेगी। हालांकि देश के एक दूसरे हिस्से में भारी बारिश की भी चेतावनी है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में इस सप्ताम खूब बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रशांत महासागर में एल नीनो की स्थिति बनने लगी है। इसका मतलब यह कि आगे चलकर मॉनसून की बारिश असमान हो सकती है। कुछ इलाकों में ज्यादा बारिश, कुछ में कम। खरीफ सीजन पर असर पड़ सकता है। ऐसे में हीटवेव वाले राज्यों में किसानों को सलाह दी गई है कि हल्की लेकिन बार-बार सिंचाई करें। मल्चिंग करें ताकि मिट्टी की नमी बनी रहे। केले, आम, पपीता जैसी फसलों को धूप से बचाएं और पशुओं को भरपूर पानी दें। धान किसानों कम अवधि वाली किस्मों का चुनाव करें।

News Potli.
Clip & Share
“

— मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Related Coverage

और पढ़ें

मानसून की विदाई पर ब्रेक, दक्षिण भारत में बारिश जारी
मौसम-बेमौसम

मानसून की विदाई पर ब्रेक, दक्षिण भारत में बारिश जारी

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वालपराई में 12 सेमी बारिश हुई। वहीं रायलसीमा के रायलचोटी में 9 सेमी, केरल के नेरियामंगलम में 8 सेमी और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के बरगुर में 7 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Pooja Rai·07 Oct 2026
मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

बिहार, झारखंड और ओडिशा में 5 से 8 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है। बिहार में 6-8 अक्टूबर को गरज-चमक और तेज हवाओं की भी संभावना है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 3-8 अक्टूबर तक कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

Pooja Rai·03 Oct 2026
2026 का मानसून रहा कमजोर, 11 साल में सबसे कम बारिश
मौसम-बेमौसम

2026 का मानसून रहा कमजोर, 11 साल में सबसे कम बारिश

IMD ने अक्टूबर को लेकर भी किसानों की चिंता बढ़ाने वाला अनुमान दिया है। विभाग के मुताबिक, अक्टूबर में देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है, जो सामान्य बारिश की 85% से भी कम रह सकती है।

Pooja Rai·01 Oct 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs